बस्ती (यूपी) : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली संकट को लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस्ती के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और रातों की नींद तक हराम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की वजह से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और रात में आराम तक मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि सप्लाई स्थिर नहीं है और बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है। वहीं इस मामले पर यूपी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने बयान दिया किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तुरंत समाधान किया जाए।<br />
