नेता विपक्ष राहुल गांधी के बड़े दावे से सियासी पारा फिर हाई हो गया है..दरअसल कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है और बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेगा...वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है...केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है....जहां बीजेपी राहुल गांधी को घेर रही है, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुर में सुर मिला रहे हैं.<br />
