नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये (दो रुपये 61 पैसे), जबकि डीजल की कीमत में 2.71 रुपये ( दो रुपये 71 पैसे) की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गया है। देश भर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। 10 दिनों में चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम को कहीं लोग मजबूरी बता रहे हैं तो कहीं सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं। <br /><br />#FuelPriceHike #PetrolDieselPrice #FuelPriceRise #PetrolPrice #DieselPrice #DelhiNews #NoidaNews #VaranasiNews #CommonMan #Inflation #BreakingNews #IndiaNews #PublicReaction #VoxPop #Mahngai<br />
