Surprise Me!

देश भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है ‘गंगा दशहरा’ का पावन पर्व, लाखों श्रद्धालु लगा रहे पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी

2026-05-25 38 Dailymotion

देश भर में आज गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज, पटना और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं। इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पैर रखनी की जगह नहीं है, बड़ी तादाद में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और गंगा आरती कर रहे हैं। प्रयागराज में संगम के तट पर भी सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और स्नान के बाद दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धलुओं का कहना है कि उन्होंने गंगा मैया से सुख- समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की है।<br /><br />#GangaDussehra #GangaDashahara #MaaGanga #Haridwar #Prayagraj #Varanasi #Ayodhya #Patna #Gangasnan #GangaAarti #SpiritualIndia #Faith #IndianFestival #HolyDip #RiverGanga #NitishKumar #HarKiPauri #SaryuRiver #Devotion #FestivalOfFaith

Buy Now on CodeCanyon