Surprise Me!

video: 14 हजार किलो मिलावटी घी व तेल जब्त, लिए 13 नमूने

2026-05-25 66 Dailymotion

नकली व मिलावटी घी की सूचना पर जयपुर से पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार की देर रात तक कार्रवाई कर 14 हजार किलो मिलावटी घी व तेल जब्त कर कुल 13 सैम्पल लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। गौरतलब है कि पोकरण में नकली घी बनाने और बेचने की शिकायत मिलने पर आयुक्तालय जयपुर से अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह के नेतृत्व में विशेष सैंट्रल टीम के जयपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा, देवेंद्रसिंह राणावत, लोकेश शर्मा, जैसलमेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम यहां पहुंचे। उन्होंने तिरुपतिनगर कॉलोनी के पास स्थित एक गोदाम और मुख्य चौराहे से जैसलमेर रोड पर एक दुकान में दबिश दी।<br />

Buy Now on CodeCanyon