जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग रोपवे में बड़ा हादसा होने से बच गया। खराबी आने के बाद सैकड़ों पर्यटक बीच हवा में फंस गए। करीब 300 लोग रोपवे के केबिन में फंसे थे। जिनमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू हो गया है। जानकारी के मुताबिक रोपवे की केबिन अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई। हवा में फंसे पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे। फौरन ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें शामिल हैं। सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है, उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। <br /><br /><br />#Gulmarg, #GulmargGondola, #GulmargGondolaAccident, #GulmargCableCarAccident, #JammuKashmirNews, #OmarAbdullah
