बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली, ट्रैवल और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़े खास पल फैंस के साथ शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ हेल्दी और पेन-फ्री मॉर्निंग के लिए टिप्स शेयर किए हैं। वीडियो में भाग्यश्री ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन जियोमेट्रिकल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। इस दौरान वे कुछ आसान एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग मूव्स करती दिखाई दे रही हैं, जिनसे सुबह को ज्यादा फ्रेश और एक्टिव बनाया जा सकता है।<br /><br />
