रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैंपियन के रुतबे के बरकरार रखते हुए आईपीएल 2026 का टिकट टू फाइनल हासिल कर लिया है। मंगलवार रात हुए क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 162 रनों पर ही ढेर कर दिया। जिसके चलते आरसीबी ने 92 रनों के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की। मैच में आरसीबी की ओर से शानदार बल्लेबाजी के साथ ही धारदार गेंदबाजी भी देखने को मिली। जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली है। तो हार के बाद भी गुजरात के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का एक मौका है। हार के बाद अब गुजरात क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर विनर टीम के साथ फ्राइडे 29 मई को भिड़ेगी।<br />
