Surprise Me!

मोदी सरकार के 12 साल: पीएम आवास योजना से बदली गरीबों की जिंदगी, सूरत में कई लाभार्थियों को मिला पक्का घर

2026-05-27 90 Dailymotion

सूरत, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना ने देश भर में करोड़ों लाभार्थियों को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है। सूरत के सिटी लाइट इलाके में रहने वाले शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह योजना उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं लेकर आई है। वे 40 वर्षों से कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे, लेकिन अब उन्हें पक्की छत के नीचे रहने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और उनके 12 साल के कार्यकाल की प्रशंसा भी की। सूरत के सिटी लाइट इलाके में ही हंसाबेन राठौड़ को भी पीएम आवास मिला है। उन्होंने बताया कि पहले वे जर्जर घर में रहती थी, बारिश में छत से पानी टपकता था और परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पीएम आवास योजना के जरिए मिली आर्थिक मदद से उन्होंने पक्का घर बनवाया है और अब परिवार के साथ सुरक्षित माहौल में रह रही हैं।<br /><br /><br />#PMAY #PradhanMantriAwasYojana #NarendraModi #ModiGovernment #HousingForAll #PMModi #12YearsOfModiGovernment #DBT #AffordableHousing #Surat #GovernmentSchemes #ViksitBharat

Buy Now on CodeCanyon