Surprise Me!

PMFME योजना से बदली किस्मत, बुरहानपुर के अभिषेक बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

2026-05-27 5 Dailymotion

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम पतोंडा निवासी अभिषेक जायसवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रेरित होकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। छोटे से गांव से निकलकर अभिषेक ने न सिर्फ खुद का सफल स्टार्टअप खड़ा किया, बल्कि कई महिलाओं को भी रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। अभिषेक ने पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की, लेकिन उनका सपना कुछ बड़ा करने का था। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया, जिसके बाद उन्हें करीब बीस लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहायता से अभिषेक ने अपना व्यवसाय शुरू किया और धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए।<br /><br /><br />#pmfme #abhishekjaiswal #burhanpur #madhyapradesh #startupindia #aatmanirbharbharat #womenempowerment #narendramodi #governmentscheme #ruralindia #employmentgeneration #msme #successstory #vocalforlocal #indianstartup

Buy Now on CodeCanyon