Surprise Me!

पुरोहितसर में पेयजल संकट के समाधान की मांग, किया प्रदर्शन

2026-05-28 456 Dailymotion

पोकरण. क्षेत्र के पुरोहितसर गांव में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग की। पुरोहितसर से जसराज, मांगीलाल, भंवरलाल, मदनलाल, श्रवणकुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं गुरुवार की शाम विधायक कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने विधायक के निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़ से मुलाकात कर मुख्यमंत्री व विधायक के नाम ज्ञापन सुपुर्द किए। उन्होंने बताया कि लंबे समय से पुरोहितसर में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण ग्रामीण महंगे दामों में पानी खरीदकर मंगवाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अवगत करवाने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने बताया कि टैंकरों से भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है। महिलाओं ने यहां विरोध दर्ज करवाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। जिस पर विधायक महंत प्रतापपुरी ने दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही आगामी 7 जून को पुरोहितसर गांव में जनसुनवाई शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की पेयजल सहित अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। निजी सहायक राठौड़ ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर स्थायी समाधान होने तक नियमित रूप से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।<br />

Buy Now on CodeCanyon