Surprise Me!

रामदेवरा के पास खुले में पड़े सैकड़ों मृत गोवंश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप

2026-05-29 19,982 Dailymotion

जैसलमेर शहर के समीप बड़ा बाग मार्ग स्थित डंपिंग यार्ड पर सैकड़ों की संख्या में गोवंश मिलने का लेकर बवाल अभी भी थमा ही नहीं था कि रामदेवरा क्षेत्र के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग -11 के किनारे स्थित ओरण क्षेत्र में खुले में सैकड़ों मृत गोवंश पड़े मिलने का एक और मामला सामने आया है। घटना का वीडियो गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और गो भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो में खुले में पड़े सैकड़ों मृत गोवंश दिखाई देने पर लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया।

Buy Now on CodeCanyon