गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम युवकों ने 17 वर्षीय हिंदू लड़के की हत्या कर दी। हिंदू लड़के की पहचान सूर्या प्रताप के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी असद ने सूर्या को बुलाया और पूछा कि “कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है” और उसके बाद सूर्या पर चाकूओं से हमला कर दिया। वहीं पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
