एक्टर अहान शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों अक्सर साथ समय बिताते नजर आते हैं और उनकी ये बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आती है। हाल ही में अहान ने केएल राहुल के साथ गोवा में बिताए यादगार पलों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शनिवार को अहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें दोनों गोवा की हरियाली और पीसफुल माहौल को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में केएल राहुल किसी दिशा की ओर इशारा करते नजर आ रहे हैं, जबकि अहान उनके इशारे को ध्यान से फॉलो करते हुए उसी ओर देखते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में दोनों सुकून भरे माहौल में टहलते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए।
