<p>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों अपने पति माइकल बोलुस के साथ भारत दौरे पर हैं. भारत पहुंचने पर उनका स्वागत अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया। इस दौरान टिफनी और माइकल ने दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दर्शन किया, जिसकी तस्वीरें और अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए. इसके बाद दोनों आगरा पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया. उनकी ताजमहल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इससे पहले मई 2026 में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी ताजमहल देखने पहुंचे थे. वहीं 2020 में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप और उनके परिवार ने भी ताजमहल का दौरा किया था।</p>
