गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। जिसके बाद अब यूपी पुलिस द्वारा किए गए असद के एनकाउंटर को लेकर सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। विपक्ष असद के एनकाउंटर को लेकर राज्य की योगी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबु आजमी ने यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने योगी सरकार पर धर्म देखकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद यूपी की सियासत का माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है।<br /><br />
