Surprise Me!

डीके लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, डिप्टी सीएम के लिए आ गईं कई मांगें...

2026-06-02 3 Dailymotion

डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं...लेकिन इससे पहले वो कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे...डीके शिवकुमार के साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी दिल्ली में थे...बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नई दिल्ली में कर्नाटक की नई कैबिनेट के गठन को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की गई...और आखिरकर डीके शिवकुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम तय हो गए...जानकारी के मुताबिक बुधवार को डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में 3 जून को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे...ये शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा...खबर है कि इस शपथ ग्रहण में वो लगभग 10 से 20 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं..अपनी शपथ से पहले डीके शिवकुमार ने कहा कर्नाटक की जनता काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रही थी।

Buy Now on CodeCanyon