Surprise Me!

चंडीगढ़ में रैपर-सिंगर बादशाह का 'सागो क्लब' सील, यहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कराया था हमला

2026-06-02 1 Dailymotion

मशहूर रैपर बादशाह के चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सागो क्लब को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया...इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और क्लब को सील कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, क्लब में भवन संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े कुछ उल्लंघनों को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संतोषजनक जवाब और अनुपालन नहीं मिलने पर आखिरकार क्लब को सील करने का फैसला लिया गया। ये वही क्लब है, जो इससे पहले भी एक बड़े विवाद के कारण चर्चा में आ चुका है। क्लब के बाहर हुए धमाकों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा की ओर से लिए जाने की बात सामने आई थी।

Buy Now on CodeCanyon