बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना सामने आई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ये घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। खान सर का कैंपस पटना के सबसे चर्चित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल है और यहां रोज बड़ी संख्या में छात्र पहुंचते हैं। फायरिंग की खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।<br /><br />#PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #KhanSir #KhanSirCampus #Patna #Bihar #PatnaFiring #CrimeNews #PoliceInvestigation #StudentHub #EducationNews #LatestUpdate #IndiaNews #TrendingNews #NewsAlert #GunfireIncident #PatnaUpdates #BiharUpdates #CurrentAffairs #PatnaFiring #KhanSir #PatnaNews<br />
