राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर एक बड़ी घटना सामने आ रही है... जहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से दर्जनों लोगों की मौत की खबर है... इस दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है... पुलिस ने बताया कि आग में जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
