Surprise Me!

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: महासमुंद जिले में हजारों गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ

2026-06-03 4 Dailymotion

महासमुंद, छत्तीसगढ़: पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना देश भर में लाखों गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इस योजना के माध्यम से हजारों महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मोदी सरकार की इस योजना से जिले की महिलाएं बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि उन्हें इससे गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, दवाइयों और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने में मदद मिली है। इस योजना के तहत पहली संतान के जन्म पर गर्भधारण से लेकर शिशु के जन्म के बाद टीकाकरण पूर्ण होने तक पात्र महिलाओं को दो किश्तों में कुल 5 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। वहीं दूसरी संतान यदि कन्या हो तो एकमुश्त 6 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। महासमुंद जिले में वर्ष 2022-23 से अब तक 27 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

Buy Now on CodeCanyon