एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने IANS के साथ खास बातचीत में अपने करियर, निजी जिंदगी, शादी, कला, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की। डिजाइन और इंटीरियर से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचीं सूचीत्रा ने कहा कि किसी भी घर की सबसे अहम चीज उसका दिल और उसमें रहने वाले लोगों की भावनाएं होती हैं। उनके अनुसार एक खूबसूरत घर सिर्फ अच्छे आर्किटेक्ट या डिजाइनर से नहीं बनता, बल्कि उसमें रहने वाले लोगों के संस्कार, भावनाएं और व्यक्तित्व उसे खास बनाते हैं। इसी के साथ ही आमिर की तीसरी शादी की रिपोर्ट्स पर भी उन्होंने अपने विचार सामने रखे।<br /><br /><br />
