हिण्डौनसिटी. नादौती थाना क्षेत्र के रोसी गांव में गत दिवस निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थति में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम को जिला चिकित्सालय लेकर आने के दौरान बालक अक्षय ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर बुुधवार को दिनभर मोर्चरी के पास धरना दिया। शाम को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की जिला जाटव समाज के अध्यक्ष हट्टीराम से फोन पर समझाइश के बाद परिजन राजी हुए। ऐसे में 24 घंटे बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकी।
