जामताड़ा, झारखंड: झारखंड के जामताड़ा जिले में उदलबनी पंचायत के धनबाद गांव में रहने वाली रेखा बेसरा दो साल पहले तक दूसरों के खेतों में मजदूरी करती थीं, लेकिन आज वे मुर्गी पालन कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। रेखा बेसरा के जीवन में यह बदलाव आया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की वजह से। रेखा बताती हैं कि पहले घर चलाना मुश्किल था, पति भी मजदूरी करते थे, तभी उन्हें महिला स्वयं सहायता समूह की दीदी से आजीविका मिशन की जानकारी मिली। रेखा ने समूह से जुड़कर ट्रेनिंग ली और एक लाख रुपये का लोन लेकर मुर्गी पालन शुरू किया। आज वे अपनी पति के साथ मिलकर पॉल्ट्री फॉर्म चला रही हैं और हर महीने 15 से 20 हजार रुपये कमा रही हैं।
