यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच, जाने-माने जलवायु कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि यदि CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके या पार्टी के किसी अन्य सदस्य को प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार किया जाता है, तो वे 42 दिनों की भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वांगचुक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।

इसी क्रम में सोनम वांगचुक स्वयं भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में युवा जुट रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अब चुप नहीं रहा जा सकता। जंतर-मंतर से उठ रही यह आवाज देशभर के छात्रों और युवाओं के लिए एक संदेश बनती जा रही है कि उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

The issue is rapidly gaining national attention, with growing enthusiasm among young people for the proposed protest at Jantar Mantar. In a major development, renowned climate activist Sonam Wangchuk has announced his support for the Cockroach Janata Party (CJP). He stated that if CJP founder Abhijeet Dipke or any other party member is detained before the demonstration, he will begin a 42-day hunger strike. Wangchuk’s statement has quickly become a topic of widespread discussion on social media.

Adding further momentum to the movement, Sonam Wangchuk has personally arrived at Jantar Mantar and joined the protest. Large numbers of young people are gathering at the site, raising their voices against alleged irregularities in the education system. Protesters argue that issues affecting the future of students and youth can no longer be ignored. The message emerging from Jantar Mantar is clear: any attempt to compromise the future of the country’s youth will no longer be tolerated. The movement is increasingly being seen as a symbol of growing public demand for accountability and educational reform.

#SonamWangchuk #SonamWangchukSupport #CJPSupport #CockroachJanataParty #CJPProtest #AbhijeetDipke #AbhijeetDipkeProtest #JantarMantarProtest

~HT.410~PR.516~ED.104~GR.508~VG.HM~