Surprise Me!

मां Dulari के बर्थडे सेलिब्रेशन में Anupam Kher का प्यारा अंदाज, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

2026-06-07 3 Dailymotion

वेटरन एक्टर और डायरेक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी मां दुलारी खेर के 95th बर्थडे सेलिब्रेशन की एक बेहद प्यारी और दिल छू लेने वाली झलक फैंस के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ये वीडियो मां-बेटे के प्यार भरे रिश्ते को खूबसूरती से बयां कर रहा है। अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जो 5 जून को दुलारी खेर के 95th बर्थडे के जश्न के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में अनुपम खेर अपनी मां के साथ मस्ती भरे अंदाज में किशोर कुमार और आशा भोंसले के मशहूर गीत 'जाने जा ढूंढता फिर रहा' को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य मेहमान भी गाने को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का सबसे खास पल तब देखने को मिलता है, जब गाने के बोलों पर रिएक्शन देते हुए उनका मां दुलारी खेर मुस्कुराकर कहती हैं, "मैं यहां...", जिसने इस वीडियो को और भी प्यारा बना दिया।<br /><br />#AnupamKher #DulariKher #DulariKherBirthday #AnupamKherMother #BirthdayCelebration #95thBirthday #MotherSonBond #EmotionalVideo #ViralVideo #InstagramReel #BollywoodNews #EntertainmentNews #FamilyMoments #KiranKher #SikandarKher #AshokPandit #AnilKapoor #JackieShroff #RupaliGanguly #CelebrityParty #HeartwarmingMoment #TrendingNow #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon