भारतीय राजनीति के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश के शीर्ष पद पर बने रहने का एक ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसने आजाद भारत के सबसे बड़े राजनीतिक मिथकों में से एक को तोड़ दिया है। पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार सबसे लंबे समय तक पीएम रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर बीजेपी पूरे देश में 'उत्सव' मना रही है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इस 'मोदी युग' की ताकत और विपक्ष के भविष्य को लेकर बहस नए सिरे से छिड़ गई है। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बनते ही पूरी भाजपा जश्न के माहौल में डूब गई है।
