Amid rising tensions in the Gulf of Oman, serious concerns have emerged over the safety of Indian sailors operating in the region. An attack on the oil tanker MT Jalveer near the port of Shinas has raised major questions about the security of international shipping routes. Reports indicate that a fire broke out in the vessel’s engine room and funnel, while 20 Indian crew members were on board. The only relief so far is that, according to preliminary information, all Indian sailors are safe. This is being described as the third major attack on vessels carrying Indian crew members in recent days. Previous incidents have reportedly resulted in the deaths of Indian nationals, further intensifying concerns. The Government of India has expressed deep concern over the developments and urged all parties involved to de-escalate tensions immediately.

ओमान की खाड़ी में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। शिनास बंदरगाह के पास एमटी जलवीर नामक तेल टैंकर पर हुए हमले ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाज के इंजन रूम और चिमनी में आग लगने की खबर है, जबकि उस पर 20 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। पिछले कुछ दिनों में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर यह तीसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में भारतीय नागरिकों की जान भी जा चुकी है। भारत सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी चिंता जताई है और संबंधित पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है। पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष अब समुद्री व्यापार और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। ओमान की खाड़ी से जुड़े हर बड़े अपडेट पर देश और दुनिया की नजर बनी हुई है।

#IndianSailors #MTJalveerAttack #OmanCoastAttack #ShinasPort #IndianShip #IndianShipAttack #IndianShipFire #OmanNews #USIranWar

~PR.516~GR.538~HT.96~VG.MX~