देश की राजनीति में पक्ष और विपक्ष के बीच वैचारिक मतभेद होना आम बात है, लेकिन जब ये लड़ाई किसी राजनेता के परिवार और उसकी बेटियों के चरित्र हनन तक पहुंच जाए, तो लोकतंत्र शर्मसार होने लगता है। ऐसा ही एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादवके साथ। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों और फर्जी दावों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अदिती यादव की तस्वीर को डिजिटली मॉर्फ करके एक बेहद भ्रामक और घटिया पोस्ट वायरल की गई। इस पोस्ट में उनके चरित्र पर कीचड़ उछालते हुए कई गंभीर और बेबुनियाद आरोप लगाए गए। मामला सामने आते ही अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की।<br /><br /><br /><br />#AkhileshYadav #AditiYadav #DimpleYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #CyberCrime #FakeNews #SocialMedia #OnlineHarassment #MorphedImage #Defamation #ViralNews #UttarPradesh #PoliticalControversy #WomenSafety #DigitalAbuse #NewsUpdate #TrendingNews
