Surprise Me!

TMC में आर-पार! सांसद कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम- ‘अभिषेक बनर्जी रहेगा या मैं’

2026-06-12 4 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मची रार अब पूरी तरह से चौराहे पर आ गई है। पार्टी में लगातार हो रही टूट के बीच, अब टीएमसी के सबसे मुखर और वरिष्ठ नेताओं में शुमार सांसद कल्याण बनर्जी ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बगावती बिगुल फूंक दिया है। कल्याण बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए दीदी को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। पार्टी के भीतर लंबे समय से सुलग रही असंतोष की आग को हवा देते हुए कल्याण बनर्जी ने दोटूक शब्दों में कहा है कि अब ममता बनर्जी को ही ये तय करना होगा कि वह पार्टी में अभिषेक बनर्जी को रखेंगी या मुझे।

Buy Now on CodeCanyon