Surprise Me!

Weather Alert: Delhi NCR में मानसून से पहले मौसम का यू-टर्न, UP समेत 8 राज्यों में बारिश का Alert

2026-06-15 54 Dailymotion

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आधिकारिक आगमन से पहले ही मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि लोगों को जून की तपती गर्मी से बड़ी राहत मिल गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 से 72 घंटों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, जानिए क्या है पूरी रिपोर्ट। <br />राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साफ संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में बारिश और आंधी का यह सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार अल-नीनो (El Nino) का असर उतना मजबूत नहीं दिख रहा है, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। इसके बजाय, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही लगातार नमी ने देश के मौसम के समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है। <br /> <br />#DelhiNCRWeather #MonsoonUpdate #RainAlert #WeatherUpdate

Buy Now on CodeCanyon