'कुमकुम भाग्य' फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की सुसाइड की दुखद खबर मिली है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संचिता के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर आचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। आचोले पुलिस स्टेशन के API विनोद बाघ ने बताया कि घटना के पीछे की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है और जांच जारी है।
