नई दिल्ली : अमेरिका के सिएटल में फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जी की दो टीमें इजिप्ट और बेल्जियम के बीच मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच में इजिप्ट और बेल्जियम दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इस मैच के ड्रॉ होने के साथ ही इजिप्ट का फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत का 92 साल पुराना इंतजार अभी भी जारी है।
