यूपी में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी ने मैदान संभाल लिया है। आज उन्नाव में ₹570 करोड़ से अधिक लागत की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनता ने सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों की जमकर क्लास लगाई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दंगा और माफिया ग्रस्त प्रदेश बनाने वाले लोग आज विकास पर उपदेश दे रहे हैं, जिनका दोहरा चरित्र देखकर हंसी आती है।
