Surprise Me!

हर दिन 1 हजार मरीज और उनके परिजन हो रहे परेशान

2026-06-18 177 Dailymotion

जैसलमेर. शहर के प्रमुख राजकीय अस्पताल जवाहिर चिकित्सालय तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग को एक बार फिर बंद किए जाने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज उपचार, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। उनके साथ उनके परिजन भी होते हैं। ऐसे ही मुख्य द्वार के सामने वाले डिवाइडर के करीब 15 फीट कट को पिछले दिनों से यातायात पुलिस के अस्थायी बेरिकेड को स्थायी रूप से बंद कर दिए जाने से तक एम्बुलेंस, निजी वाहन और मरीजों को लंबा चक्कर लगाकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से गंभीर मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पूर्व में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अस्पताल के ट्रोमा सेंटर वाले मुख्य मार्ग को खुला रखने का निर्णय किया गया था।

Buy Now on CodeCanyon