18 जून दुनिया भर के लिए ऐतिहासिक बन गया...अमेरिका-ईरान की जंग को खत्म करने वाले समझौते पर आखिरकार हस्ताक्षर हो गए...डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए...इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद थे...ट्रम्प के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक दस्तखत किए...समझौते का ऐलान भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5:30 बजे किया गया...ये तत्काल प्रभाव से लागू हो गया...जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान समझौता ज्ञापन यानि MoU पर मध्यस्थ के तौर पर साइन किए है...अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में पाकिस्तान ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई...डील पर दस्तखत करने के बाद ट्रम्प वर्साय पैलेस से बाहर आए...उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘डील साइन हो गई है, हॉर्मुज अब खुल गया है।<br /><br /><br />#IranUSWar, #IranWarSituation, #IranUSCeasefire, #PakistanUSIranCeasefire, #IslamabadPeaceTalks, #IranNuclearDeal, #DonaldTrump, #AsimMunir
