Surprise Me!

झारखंड राज्यसभा चुनाव में "INDI" को धोखा, RJD-लेफ्ट उम्मीदवार ने ही कर दिया खेला ?

2026-06-18 2 Dailymotion

झारखंड राज्यसभा चुनाव का परिणाम आ गया। मतगणना के बाद जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा हार गए हैं। इससे पहले सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया। विधानसभा के कमरा नंबर 42 में सुबह से शुरू हुई इस चुनावी प्रक्रिया में सभी माननीय सदस्यों ने लाइन में लगकर बारी-बारी से अपने वोट डाले। लेकिन यहीं पर खेला हो गया। दो सीटों पर एक सीट जीतने के लिए कम से कम 27-28 सीट जीतने की जरूरत थी। वोटिंग के दौरान जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 30 वोट मिले, एनडीए प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार को प्रणव झा को सिर्फ 19 वोट मिले हैं। जबकि तीन मत को अमान्य घोषित किया गया है.<br /><br /><br />#RajyaSabhaElections2026, #JharkhandRajyaSabhaElections2026, #ParimalNathwani, #PranavJha, #JMM, #INDIAbloc, #NDA, #Jharkhandpolitics

Buy Now on CodeCanyon