अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के चढ़ावे पर ऐसी 'नजर' लगी कि अब लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की सियासत में भूचाल आ गया है। प्रभु श्रीराम के दरबार में हुए इस कथित घोटाले ने अब एक बड़े राजनीतिक दंगल का रूप ले लिया है। चढ़ावे की चोरी के मामले ने अब एक बहुत बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी के फायरब्रांड नेता संजय सिंह ने चंपत राय और अन्य के खिलाफ FIR करने की मांग को लेकर तहरीर दी है
