सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर स्थित ऊंचाई वाले नाथुला दर्रे पर शनिवार सुबह भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल छा गया...हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना हो गया...समुद्र तल से लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे से 44 तीर्थयात्री पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की ओर प्रस्थान कर गए...सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नाथुला में आयोजित भव्य समारोह में यात्रा के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिक्किम के पर्यटन मंत्री छिरिंग थेंडुप भूटिया, सिक्किम पर्यटन विकास निगम के अधिकारी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे
