Surprise Me!

MLC चुनाव में भी उद्धव-शरद पवार और कांग्रेस का पत्ता साफ, महायुति को 17 में 16 सीटें

2026-06-22 1 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी 11 सीटों के साथ सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जबकि शिवसेना (शिंदे) को 3 और एनसीपी (अजित पवार) को 2 सीटें मिलीं. दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT), शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया. हालांकि नासिक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते की जीत ने सभी को चौंका दिया, जहां उन्होंने महायुति समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र दरादे को हराया. इन नतीजों को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले महायुति के लिए बड़े राजनीतिक संदेश और विपक्ष के लिए गंभीर चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

#MaharashtraMLC
#MahayutiWins
#BJPVictory
#MVADefeat
#MaharashtraPolitics

Buy Now on CodeCanyon