लखनऊ में हुए अग्निकांड में कानपुर के संयम विज और सूरजभान सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, बहन और भाई ही हैं। मंगलवार सुबह दोनों के शव कानपुर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की मां अपने बेटों के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगीं। वह बार-बार अपने बेटों का चेहरा देखतीं और बिलख उठतीं। परिवार के अन्य सदस्य उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे। वहीं परिजनों ने इस अग्निकांड को सिस्टम का फेलियर बताया है।
