मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और फिल्म निर्देशक अहमद खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर IANS से खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दोनों ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। बातचीत के दौरान अक्षय कुमार और अहमद खान ने फिल्म की स्टारकास्ट, एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभव और शूटिंग के दौरान की यादगार बातों को साझा किया। इसके अलावा उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल के साथ काम करने के अनुभव और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान पर भी अपने विचार रखे। वहीं, मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर भी खुलकर चर्चा की गई। इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा के बारे में अपने विचार साझा किए। बातचीत के आखिर में अक्षय कुमार और अहमद खान ने दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर 'वेलकम टू द जंगल' देखने की अपील की और फिल्म को लेकर अपना उत्साह भी जाहिर किया।<br />#AkshayKumar #AhmedKhan #WelcomeToTheJungle #WelcomeToTheJungleMovie #FaridaJalal #Bollywood #BollywoodNews #BollywoodInterview #MoviePromotion #EntertainmentNews #HindiCinema #Multistarrer #BhojpuriCinema #WelcomeFranchise #AkshayKumarFans #UpcomingMovie #FilmUpdate #CinemaLovers #IANS #TrendingNow
