Surprise Me!

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार सरकार का बड़ा फैसला, न्यायिक जांच के दिए आदेश

2026-06-25 3 Dailymotion

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 17 जून 2026 को हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। बिहार कैबिनेट के फैसले के अनुसार, पटना हाई कोर्ट से रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। आयोग को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।<br /><br />#Bihar #Bhojpur #Shahpur #Bilauti #JudicialInquiry #BiharCabinet #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #InquiryCommission #VinodKumarSinha #PatnaHighCourt #GovernmentDecision #NewsUpdate #LatestNews #JudicialProbe #Governance #Investigation #IndiaNews #CurrentAffairs<br />

Buy Now on CodeCanyon