Surprise Me!

जालना में हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क बेनकाब, महिला समेत 6 आरोपी दबोचे

2026-06-26 4 Dailymotion

महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में मुख्य महिला आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों पर लोगों को सुनसान जगह बुलाकर मारपीट करने, अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने और ऑनलाइन व नकद माध्यम से पैसे वसूलने का आरोप है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन, मोबाइल फोन, नकदी समेत ₹2.61 लाख का सामान बरामद किया है. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से भी हनी ट्रैप के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में डरने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

Buy Now on CodeCanyon