Surprise Me!

राबड़ी देवी ने छोड़ी जिद, खाली हो रहा आवास, लेकिन पत्र लिखकर कर दिया हैरान

2026-06-28 4 Dailymotion

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले 10 सर्कुलर रोड से सामान जा चुका है। उनका बंगला खाली हो रहा है...इस बीच राबड़ी देवी ने आवास खाली करने की प्रक्रिया के बीच भवन निर्माण विभाग से आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सरकारी सामानों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में राबड़ी देवी के सहायक की ओर से विभाग को पत्र लिखा गया है। पत्र में लिखा है कि सरकारी आवास खाली करते समय विभागीय सामानों का सही मिलान जरूरी है, जानकारों की मानें, तो राबड़ी देवी की ओर से पत्र लिखने का ये कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि आवास खाली करने के बाद किसी सामान को अपने साथ ले जाने का विवाद शुरू न हो जाए

Buy Now on CodeCanyon