एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान अक्सर फैशन, फिटनेस और फैमिली अपडेट्स शेयर करती हैं। गौहर इस बार अपने ट्रेडिशनल अंदाज में सोशल मीडिया पर नजर आईं हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपने पति जैद दरबार के लिए एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर किया। गौहर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे ब्राइट रेड गोटा-पट्टी सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने इस ट्रेडिशनल लुक को उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी, मैचिंग ईयररिंग्स, नेकलेस, स्टैक कफ और बैंगल्स के साथ स्टाइल किया है। जिसमें उनका पूरा लुक एलीगेंट, क्लासी और फेस्टिव वाइब्स दे रहा है। बता दें कि जैद दरबार इन दिनों न्यू रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं और गौहर का ये पोस्ट उनके लिए सपोर्ट और प्यार जाहिर करने का एक खास अंदाज है।<br /><br />
