Surprise Me!

मान सरकार पर अकाल तख्त हुआ ‘सख्त’, बेअदबी कानून पर दिया एक महीने का अल्टीमेटम

2026-06-29 1 Dailymotion

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) कानून को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार अकाल तख्त और विपक्ष के निशाने पर है। सोमवार को इस बड़े मुद्दे पर ऐतिहासिक सुनवाई हुई। अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार के सभी सिख मंत्री, विधायक और विधानसभा अध्यक्ष अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में मौजूद अकाल तख्त पहुंचे थे। सुनवाई के बाद अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने एक्ट में संशोधन के लिए पंजाब सरकार को एक महीने का समय दिया है। जत्थेदार ने कहा कि कानून की कुछ धाराएं सीधे तौर पर अकाल तख्त साहिब और पंथ की अथॉरिटी में दखलअंदाजी करती हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। <br /><br />

Buy Now on CodeCanyon