क्या योगी आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलवाने वाले हैं ? क्या आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी बुलडोजर बाबा के आदेश पर जमींदोज होने वाली है ? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि जमीन खरीद को लेकर विवादों में रही रामपुर में आजम खान की यूनिवर्सिटी के जौहर ट्रस्ट को नोटिस जारी करके 15 दिन में जवाब मांगा गया है। यूनिवर्सिटी में अवैध निर्माण को लेकर चल रही जांच में पाया गया कि कैंपस में बने 38 भवन बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं। <br /><br /><br />
