Surprise Me!

उत्तराखंड में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन, सीएम धामी ने खुद की समीक्षा

2026-07-02 641 Dailymotion

देवभूमि उत्तराखंड... एक तरफ जहां अपनी अलौकिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, वहीं मानसून के दस्तक देते ही यह इलाका बेहद संवेदनशील हो जाता है। भूस्खलन, बादल फटना और अचानक आने वाली बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं हर साल यहां की कानून-व्यवस्था और रेस्क्यू टीमों की परीक्षा लेती हैं। लेकिन इस बार, मानसून की तबाही से पहले उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। राज्य के सभी 13 जिलों में एक साथ, एक ही समय पर अब तक का सबसे बड़ा राज्यव्यापी 'मॉक ड्रिल' आयोजित किया गया। हरिद्वार के मैदानी इलाकों से लेकर चमोली की दुर्गम पहाड़ियों तक... प्रशासन की इस महातैयारी ने साफ कर दिया है कि इस बार प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है...<br /><br />#Uttarakhand #MockDrill #DisasterManagement #Monsoon #MonsoonPreparedness #Landslide #Cloudburst #FlashFlood #NDRF #SDRF #Haridwar #Chamoli #BreakingNews #IndiaNews #NewsUpdate #Trending

Buy Now on CodeCanyon