उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आजकल समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं... ओपी राजभर के लगातार बयान अब सीधे अखिलेश यादव पर होते हैं... हाल ही में उन्होंने मेरठ के मवाना में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में कथित मंचीय विवाद को लेकर सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है... राजभर ने आरोप लगाया कि सपा का पीडीए का नारा महज राजनीतिक दिखावा है, जबकि पार्टी के भीतर दलित और पिछड़े समाज के नेताओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है.... साथ ही उन्होंने दावा किया है कि मेरठ की घटना सपा की कथित जातिवादी कार्यशैली का उदाहरण है और प्रदेश का दलित एवं अति पिछड़ा समाज ऐसे घटनाक्रमों को गंभीरता से देख रहा है....<br /><br />
